प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर बरौनी रिफाइनरी ने फैक्ट आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी सहयोग से “सुंदर हो जहाँ हमारा” नाटक को किया मंचन
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय बरौनी रिफाइनरी ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इंडियनऑयल बरौनी रिफाइनरी द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2022 के अवसर पर द फैक्ट आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी ने नाटक “सुंदर हो जहाँ हमारा” की नाटय बेगुसराय जिले के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रस्तुति के साथ मंचन किया। लोकप्रिय युवा रंगकर्मी प्रवीण कुमार गुँजन लिखित व निर्देशित नाटक ” सुंदर हो जहाँ हमारा ” का मंचन केंद्रीय विद्यालय, आईओसी, रिफानरी गेट न 01, टाउनशिप मार्केट, गोविंदपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेगूसराय रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर किया गया जहाँ नाटक देखने के काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी । “मतवालों की टोली निकली सुंदर चमन बनाने को ” “आओ हम शपथ लेते है- हर नगर हर गली स्वच्छ रखेंगे ” जैसे गीतों को गाते कलाकारों ने स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक किया और दर्शको ने संदेश ग्रहण किया। नाटक में बताया गया कि कचरे का कैसे प्रबंध करें, नीले और हरे रंग के डस्टबिन का अलग-अलग कैसे उपयोग करें, घर के आसपास सफाई रखें और शौचालय की उचित सफाई पर ध्यान दें ,जहां-तहां मल मूत्र का त्याग न करे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करे। गीत व संगीत से सजी सोलह सदस्यीय अभिनेताओं की टीम ने वर्त्तमान समय की समस्या कोरोना आपदा के बचाव “दो गज दूरी मास्क जरूरी और टीकाकरण के महत्व को भी बहुत सार्थकता से बताया। अभिनेताओं में चन्दन वत्स, कृष्णा सोनिका , वैभव सिंह , भूपेंद्र तिमसिना, अभिजीत कुमार , सौरव पॉल , अंकित राज , आनंद लाल केशरी , दीपक कुमार , विकास कुमार आदि ने नाटक की गति को बनाये रखा व अपने अभिनय प्रतिभा से लोगो का ध्यान खींचा ।
संगीत निर्देशन अमरेश कुमार , वाद्य-यंत्र पर दीपक कुमार , रविकांत कुमार और लालबाबू थे।कला जब समाज को संदेश देने के लिए कार्य करती है तो असल मायने में अपना दायित्व निभाती है । बरौनी रिफाइनरी स्वच्छता पखवाड़ा 01 से 15 जुलाई 2022 तक मना रही है और नाटक “सुंदर हो जहाँ हमारा” के कई शो अलग-अलग जगह पर मंचित हुए । नाटक को रोचकता से प्रस्तुत किया गया । नाटक का संचालन निर्देशक प्रवीण कुमार गुँजन ने किया।




