ब्यूरो रिपोर्ट :-
टाउन थाना क्षेत्र की रेजमा निवासी केश्वर पासवान एवं रामलाल पासवान दोनों पिता स्वर्गीय प्रताप पासवान को वभन टोली मठ के पास पुल के नजदीक अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर अभी-अभी हत्या कर दी है।
मौके पर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया है कि मृतक किसी का बेलर बना था। आज बेल पर राम बालक पासवान, चितरंजन पासवान का न्यायलय से बेल स्वीकृत हो गया था तथा शाम को जेल से छूटने वाले थे।
इसी बीच दोनों अपने घर आ रहे थे तभी किसी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौके पर हत्या कर दी।
घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि घेराबंदी शुरू कर दी है शीघ्र अपराधियों को गिरफ्त में लिया जाएगा। मौके पर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे जी पहुंच गया है।




