कमांडर जीप की चपेट में आने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत !

SHARE:

अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट : 

बांका(बिहार) :-

बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के बहदिया मोड़ की घटना !

बांका। कटहल लदे कमांडर जीप की चपेट में आने से करीब 15 वर्षीय बालक विक्रम की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बाँका जिले के कटोरिया थाना के बहदिया मोड़ के समीप की है। बताया जा रहा है कि विक्रम अपने परिजनों के साथ ऑटो से जमुई के बटिया स्थित झुमराज स्थान जा रहा था। इस दौरान बहदिया मोड़ के समीप ऑटो से सभी लोग उतरकर लघुशंका कर रहे थे। विक्रम लघुशंका के बाद जब सड़क पार कर रहा था इसी दौरान कटहल से लदे एक अनियंत्रित कमांडर जीप की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद चालक अपने वाहन को छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर कटोरिया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये बाँका भेज दी है।

Join us on:

Leave a Comment