पत्रकार सुभाष हत्याकांड का आरोपी 41 दिन बाद बंगाल से गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल क्षेत्र के युवा पत्रकार सुभाष कुमार के मुख्य त्यारा आखिरकार 41 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के चन्दननगर थाना क्षेत्र से पत्रकार सुभाष कुमार के मुख्य हत्यारा रोशन कुमार, प्रियांशु कुमार, और सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर ली गई यह एक्सक्लूसिव तस्वीर आप देख सकते हैं किस तरह से पत्रकार सुभाष कुमार के मुख्य हत्यारा रोशन कुमार प्रियांशु कुमार और सौरभ कुमार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के चंदन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस गिरफ्तारी कर रही है। पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या पिछले 20 मई को रात्रि 8:बजे सुभाष कुमार के साखु गाँव में घर पर ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया और हत्या के बाद से लगातार हत्यारा फरार चल रहा था अभी तक में पत्रकार सुभाष कुमार के पांच हत्यारा को गिरफ्तारी हो चुकी है जिसमें से हत्या के बाद ही एक हत्यारा बेगूसराय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था जबकि दूसरा हत्यारा खगरिया थाना पुलिस के पास आत्मसमर्पण किया और पत्रकार सुभाष कुमार के मुख हत्यारा रोशन कुमार, प्रियांशु कुमार, और उसके साथी सौरभ कुमार लगातार फरार चल रहा था जो 41 दिन बाद पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के चंदन नगर थाना से गिरफ्तारी कर ली गई है गिरफ्तारी के बाद बेगूसराय पुलिस को सोचना दे दी गई है अब देखना यह होगा कि बेगूसराय पुलिस इन तीनों अपराधियों को बेगूसराय कब लाती है और हत्यारे से सख्ती से पूछताछ कर मामले को खुलासा करेगी या नहीं

Join us on:

Leave a Comment