REPORT–Arvind Kumar MOTIHARI
केंद्र सरकार द्वारा लाई गई कानून , अग्निपथ को लेकर बिहार एनडीए में भी दो फाड़ हो गया है । बिहार विधान सभा में इसको लेकर लगतार हंगामा मच रहा है । इस बीच प्रशांत किशोर ने भी मीडिया के सामने अपना मंतव्य रख राजनितिक गलियारे में सनसनी फैला दिया है ।
अपने जन सुराज यात्रा के दरम्यान मोतीहारी पहुचे प्रशांत किशोर ने युवाओं के गुस्से को जायज बता उनके आंदोलन को उचित करार दिया । लेकिन युवाओं के द्वारा किये जा रहे आंदोलन के तरीके को उन्होंने गलत ठहराया ।
प्रशांत किशोर ने कहा कि हिंसक आंदोलन कही से उचित नही है ,, और न ही इससे सरकार झुकती है । बल्कि अगर सरकार से अपनी मांग मनवाना है तो अहिंशक आंदोलन करने की जरूरत है जैसे किसान आंदोलन के सामने सरकार को झुकना ही पड़ा था ।
वही जातिये जनगणना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने नितीश कुमार को निशाने पर लिया और कहा कि इस मुद्दे पर तो किसी को राजनीती करने कि जरूरत नही है पर नितीश जी की मंशा साफ नही है कि जीतिए जनगणना हो , वो तो सिर्फ चाहते हैं कि जनता दो भागों में बंट कर अपने में लड़े ।
पिछले कुछ दिनों से बिहार भर्मण पर निकले प्रशांत किशोर मोतीहारी पहुचे जहां उन्होंने विभन्न जगहों पर घूम विभिन्न सामाजिक लोगो से मुलाकात किया । और अंत में मीडिया से मुखातिब होकर सरकार पर जमकर बरसे ।




