रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
नालंदा जिले के आस्थावा प्रखंड के जियर गांव में आज हाईकोर्ट के सख्त निर्देश पर दर्जनों घर को ध्वस्त किया गया है.बता दे की जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल को लेकर आस्थावा के जियर गांव पहुंचे है. जहाँ हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण कर बनाए गए घरों को ध्वस्त करने का काम किया है. वही घर के मालिकों द्वारा इसका जमकर विरोध किया गया है.फिर भी पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण कर बनाये गये कई घरों को ध्वस्त कर दिया है. जिससे बरसात के समय घर में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.




