नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-
नवादा जिला राजद कार्यालय में जिला का संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई और जिलाध्यक्ष उदय यादव एवं एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी सरवन कुशवाहा के हाथों पत्र सौंपा गया। साथ ही सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाया गया। जिला अध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। जिसको देखते हुए सभी जाति समुदाय एवं धर्म के लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। वहीं सरवन कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी कैसे मजबूत हो इस पर विचार विमर्श किया गया है। सिर्फ नेतृत्व द्वारा हमलोगों को एक लाख से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्यता दिलाने का लक्ष्य दिया गया था। करीब 50 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाया गया है। बहुत जल्द लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।




