Ravi shankar sharma:-

कोरोना काल में और उसके बाढ़ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये लोगों ने योग, व्यायाम आदि पर विशेष ध्यान देना शुरू किया है. तब केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने भी योग व्यायाम की अपील की थी, इसी को ध्यान में रखते हुये बिहार सरकार अब पंचायतों में ओपन जिम लगवा रही है.
लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये मोकामा के सभी 15 पंचायतों में ओपन जिम खोले जा रहे हैँ.
हथिदह में ये जिम तारादेवी स्मारक उच्च विद्यालय में तो मरांची दक्षिणी के मध्य विद्यालय में और उत्तरी के उच्च विद्यालय में ओपन जिम लगाये गये हैँ.
जहाँ बच्चों की काफी संख्या उमड़ रही है.
वहीँ मरांची दक्षिणी के मुखिया पति प्रद्युम्न कुमार ने बताया की स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये सरकार की बेहतर योजना है, और हर उम्र के नागरिक अब इस तरफ आकर्षित हो रहे हैँ.
हथिदह के मुखिया और मुखिया संघ मोकामा के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य पर लोग सबसे अधिक खर्च करते हैँ अतः पंचायत समिति मद से हर पंचायत में लगभग 4 लाख 75 हजार कि लागत से ओपन जिम स्थापित किये जा रहे हैँ.
जबकी मोकामा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पंद्रहवीं वित्त आयोग से ये योजना पूरी कि जानी है और आने वाले कुछ दिनों में हर पंचायत में ओपन जिम स्थापित किये जायेंगे, ताकि लोग स्वस्थ रह सकें.
प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रमुख भवेन्द्र कुमार और मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा ने लोगों से अपील कि है कि जहाँ जहाँ ओपन जिम खुलते जा रहे हैँ वहां के नागरिक अवश्य इसका नियमित लाभ ले ताकि वे काम बीमार पड़े और खुद को फिट रख सकें.




