मनोज कुमार :-
- रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी व इनरव्हील क्लब के सौजन्य से 25 फीट ऊंचा वाच टावर का किया गया है निर्माण
डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त सहित अन्य ने किया उद्धघाटन
गया। शहर के गेवाल बिगहा मुहल्ले में स्थित खलीस पार्क में रविवार को 25 फीट ऊंचा क्लॉक टावर का उद्घाटन नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी के अध्यक्ष रितु डालमिया, इनरव्हील क्लब गया की अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस पार्क में अन्य निर्माण का नगर निगम द्वारा भी कराया जाएगा। 25 लाख रुपए से पार्क का सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य होंगे। यह शहर का आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। नगर निगम ऐसे कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता हैं।
वहीं नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने कहा कि अब खलीफा की पहचान क्लॉक टावर के रूप में भी होगी। रोटरी व इनरव्हील क्लब काफी अच्छा कार्य कर रही है।
ड्रीम प्रोजेक्ट था मेरा : रितु डालमिया
रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी की अध्यक्ष रितु डालमिया ने कहा कि जब उन्होंने प्रेसिडेंट का दायित्व संभाला था, तभी उन्हें कुछ ऐसा कार्य करने की इच्छा थी, जिससे रोटरी की अलग पहचान बने। इसी उद्देश्य के तहत उन्होंने खलीस पार्क में क्लॉक टावर के निर्माण की बात नगर निगम के डिप्टी मेयर व क्लब के सदस्यों के साथ की थी। स्वीकृति मिलने के बाद इसका निर्माण शुरू किया गया। इसमें इनरव्हील क्लब और डोनियल इंडस्ट्रीज का सराहनीय सहयोग रहा है।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ गया के पूर्व सचिव डॉ. रतन कुमार, डॉ. अमिता सिन्हा, सदस्य विकास जिंदल, प्रियरंजन डायर, समाजसेवी शिव अरुण डालमिया, नीरज गुप्ता, डॉ कृष्ण कुमार, कंचन वर्मा, शिरीष प्रकाश, किरण प्रकाश, राजकुमार दुबे, उषा दुबे, संजय पाल, रामसेवक सिंह, अस्मिता जिंदल, डॉ प्रवीण, डॉक्टर सुचेता, मो.मंजर हुसैन आदि मौजूद थे।




