गांधी मैदान से जदयू कार्यकर्ताओं ने जाति जनगणना कराने को लेकर निकाली गई आभार यात्रा!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया। गया शहर के गांधी मैदान से जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहार में जातीय जनगणना कराने का निर्णय को लेकर आभार यात्रा निकाला गया। जिसकी अध्यक्षता गया जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद अली उर्फ गुड्डू एवं गया महानगर जिलाध्यक्ष राजू बरनवाल, जदयू नगर प्रखंड अध्यक्ष सतीश पटेल ने किया। आभार यात्रा गांधी मैदान से निकला जो राय काशीनाथ मोड़, कचहरी, समाहरणालय, जीबी रोड होते हुए टावर चौक पर पहुंचा जहां खुशी व्यक्त करते हुए केक भी काटा गया।

इस मौके पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद अली उर्फ गुड्डू ने कहा कि बिहार बिहार में जातीय जनगणना कराने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्णय स्वागत योग्य है और इसे लेकर बिहार की जनता में काफी खुशी है। जिसकों लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ आभार यात्रा निकाली गई है।

बाईट मोहम्मद नौशाद अली उर्फ गुड्डू जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
बाईट सतीश पटेल जदयू नेता

Join us on:

Leave a Comment