:- अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :-
मामला बांका पुलिस लाइन से है जुड़ा, बांका के एसपी के निर्देश पर पुलिस के समक्ष हुई शादी !
पुलिस के जवान मिथिलेश से चल रहा था करिश्मा का प्रेम प्रसंग !
पुलिस की नौकरी के बाद टालमटोल किया तो, प्रेमिका पहुंच गई बांका के एसपी के समक्ष !
बांका से अश्विनी श्रीवास्तव :
बांका(बिहार) : करिश्मा को एक लड़के से बेइंतहा प्यार था। लड़के ने जिंदगी भर साथ देने का वादा भी किया, लेकिन जब पुलिस में नौकरी मिली तो उसने करिश्मा से दूरियां बढ़ानी शुरू कर दी। प्रेमिका करिश्मा तब अपने परिजनों के साथ बांका के एसपी से मिली,तो एसपी ने अपने सिपाही को फरमान जारी कर बुलाया, और आखिरकार प्रेमिका अपने प्रेमी की हो गई। मामला बांका पुलिस लाइन से जुड़ी है। बांका पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिस का जवान मिथिलेश पासवान का मुंगेर कलारामपुर के साजन कुमार की पुत्री करिश्मा कुमारी से करीब 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस वक्त दोनों में प्यार परवान चढ़ा उस वक्त मिथिलेश पुलिस की नौकरी में नहीं था। इधर जब करिश्मा ने मिथिलेश से शादी की जब बात की, तो मिथिलेश टालने लगा। इसके बाद करिश्मा शुक्रवार की शाम एसपी डा. सत्यप्रकाश से मिलकर अपनी पूरी पीड़ा बताई। इसके बाद एसपी ने अपने पुलिस के जवान को शादी करने का निर्देश दिया। दोनों परिवार बांका पहुंचे और बांका कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में उन दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी के गवाह लड़की के पिता साजन कुमार व मां पूनम देवी के अलावे लड़के की ओर से उसका भाई सौरभ कुमार के साथ-साथ बांका थाना के थानाध्यक्ष सुजीत वारसी सहित अन्य पुलिस भी बनी। शादी के बाद करिश्मा जहां बेहद खुश नजर आ रही थी वहीं लड़के और लड़की पक्ष के अन्य लोग भी खुश ही दिख रहे थे।




