प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में सालों पुराना घर की जर्जर छत का हिस्सा गिर गया जिसमें दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई । घटना गुरुवार की रात बलिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की है। मृतक महिला की मोहम्मद राशिद की 26 वर्षीय पत्नी जेबा परवीन थी।बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने घर में बीती रात का खाना पीना खा कर बैठ कर कुछ काम कर रही थी। तभी घर का पुराना जर्जर छत धीरे-धीरे का टूट टूट कर एकाएक उसके शरीर पर गिर गया। आस-पड़ोस के लोग छत गिरने की आवाज सुनकर भागे । उसके घर की तरफ आए और जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पति दिल्ली के प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। घटना की सूचना पति को दे दिया गया है। घटना की सूचना पाकर पति दिल्ली से अपने मृतक पत्नी को देखने के लिए रवाना हो चुका है।
बाईट- परिजन




