प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में गुरुवार की रात अलग-अलग घटनाओं में बराती जाने और आने के दौरान दो सड़क हादसे में दो लोगों की जहां मौत हो गई वही आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के निकट एनएच 31 की है जहां सुजा गांव निवासी राहुल कुमार की बरात में शामिल होने मोसादपुर गांव जा रहा मोटरसाइकिल सवार सूजा गांव निवासी आलोक कुमार और विकास कुमार nh31 नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के पास मालवाहक टाटा 407 और मोटरसाइकिल में सीधे टक्कर हो गई जिसमें आलोक कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया है। दूसरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। आहोक रजवाड़ा गांव से तेघरा थाना क्षेत्र के तेघरा बाजार बराती गई थी बरात से लौटने के दौरान साहेबपुर कमाल थाना के पास कुरहा nh31 के पास एलपीजी ट्रक और स्कॉर्पियो में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें स्कॉर्पियो पर सवार राजीव झा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि उसमें 7 लोग घायल हो गए जिसमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल है जिसको बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाईट- मृतक के परिजन
बाईट- मृतक के परिजन




