तारी पीने को लेकर विवाद में दानदन चली गोलियाँ, रणक्षेत्र बना ईलाका

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

जहां तक तरफ बिहार में शराबबंदी है और ताड़ी पर भी रोक लगाया गया है, वही दूसरी और बिहार में दिन प्रतिदिन लोग शराब और ताड़ी पीने को लेकर आपस में मारपीट कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ से आया है जहां खासगंज इलाके में देर शाम ताड़ी पीने के विवाद को लेकर दो गुट आपस मे भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे व रोडेबाजी के साथ साथ छह राउंड गोलियां भी चली। दोनो तरफ से इट पत्थर की कुछ मिनटों तक बौछार होता रहा। घटना की सूचना पाकर सोहसराय पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले को सुलझाने में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक माहौल को शांत कराया जा चुका है।

ऋषिकेश सम्वाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment