श्रीविष्णु महायज्ञ की सारी तैयारियां पूरी, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा

SHARE:

(आरा से रिपोर्ट अख्तर शफी निक्की)



भारत के महाविभूति, अंतरराष्ट्रीय महायोगी, ब्रम्हलीन श्रीदेवराहा बाबा की 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जगदीशपुर थानांतर्गत श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ में 24 जून से 28 जून तक त्रिकालदर्शी, परमसिद्ध संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज के सानिध्य में होनेवाले श्रीविष्णु महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई ।इसको लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ में किया गया था।प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के लोगों को संबोधित करते हुए संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज ने कहा कि श्रीदेवराहा बाबा जाति-पाती, और सभी धर्म-सम्प्रदाय से ऊपर थे।संतश्री ने आगे कहा कि श्रीदेवराहा बाबा की पुण्यतिथि पर होनेवाले श्रीविष्णु महायज्ञ में सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोगों से मैं लाखों लाख की संख्या में शामिल होने के लिए मैं आवाहन करता हूँ।वहीं श्रीविष्णु महायज्ञ के अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रीराजेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस महायज्ञ की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शोभायात्रा के मद्देनजर सिअरुआ धाम से लेकर पूरे जगदीशपुर नगर को भगवा ध्वज से पटा दिया गया है।जगह-जगह तोरणद्वार लगाये गए हैं।इस महायज्ञ की भव्य शोभायात्रा 24 जून को प्रातः 8:00 बजे से श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ से हाथी-घोड़े, गाड़ी, गाजा-बाजा, और भगवा ध्वज के साथ निकाली जाएगी।यह भव्य शोभायात्रा सिअरुआ धाम से शुरू होकर सिअरुआ मोड़, जगदीशपुर ब्लॉक, झंझरीया पोखरा, सदर बाजार, हनुमान मंदिर, थाना रोड, नयका टोला,दुलौर नदी, दुलौर गांव,मोरचा पर,सिअरुआ मोड़, होते हुए पुनः यज्ञस्थल पर पहुंचेगी।यज्ञस्थल पर पहुचने के बाद विशाल जनसभा में तब्दील हो जाएगी, जिसको संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज संबोधित करेंगे।इसके बाद संध्या बेला में बिहार प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्रीगुप्तेश्वर पांडेय जी के द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जायेगा और इसके बाद अयोध्या के सुप्रसिद्ध संजीवन मिस्राजी के द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा।वहीं यह कार्यक्रम 24 जून से 28 जून तक चलेगा और 28 जून को महायज्ञ की पूर्णाहुति, सद्गुरु दीक्षा और संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।यह महायज्ञ अद्वितीय और ऐतिहासिक होगी।इसमें सभी कार्यकर्ता अनुशासित और मर्यादित होकर लोगों की सेवा-भाव करेंगे।बाहर से आने वाले सारे अतिथियों के लिए रहने से लेकर खाने-पीने तक लगभग डेढ़ लाख लोगों की व्यवस्था की गई है।

Join us on:

Leave a Comment