श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को जिला से बूथ स्तर तक मनाया

SHARE:

(आरा से रिपोर्ट अख्तर शफी निक्की)

राष्ट्रीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस को भाजपा द्वारा जिला से बूथ स्तर तक मनाया गया।

महान राष्ट्रवादी ,प्रखर वक्ता ,शिक्षाविद ,भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 69 वी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे जिला में मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बलिदान दिवस सभी 32 मंडलों में बूथ स्तर तक मनाया गया। उक्त अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला इकाई द्वारा स्थानीय महाराजा हाता के ब्रेभ कोचिंग संस्थान में आयोजित हुआ। बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव और संचालन जिला महामंत्री अभिषेक राय ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुआ तत्पश्चात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर आगंतुकों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संगोष्ठी कार्यक्रम के विषय प्रवेश युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र शक्रवार ने कराते हुए उनके ब्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के प्रखर राष्ट्रवादी थे। बचपन से हम लोगों ने नारा सुना था ‘जहां बलिदान हुए डॉक्टर मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ लेकिन अभी भी यह नारा अपूर्ण है क्योंकि वह कश्मीर पूरा का पूरा हमारा है अभी लक्ष्य बाकी है। विचारधारा और मुद्दा दो अलग अलग विषय है मुद्दे बदल सकते हैं परंतु विचारधारा नहीं बदलता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिस विचारधारा का दीया जलाए थे उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है । आगे भी काम अभी अधूरा है जिससे पूरा करने का काम लगातार भारतीय जनता पार्टी कर रही है।
जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के बीजारोपण से ही फल के रूप में आज परिपक्व हो रहा है। जिस धारा 370 और 35 क के कारण डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान हुए उसी धारा 370 को हटाकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी।
तरारी के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता कौशल कुमार विद्यार्थी ने संगोष्ठी में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी इतनी मजबूत पार्टी हो गई है कि सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर भी कुछ नहीं कर पा रही है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारधारा को लेकर ही आज भारतीय जनता पार्टी सुदृढ बना है।
धन्यवाद ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष कौशल यादव, नरेंद्र तिवारी, आदित्य विजय प्रताप सिंह, महामंत्री श्री भगवान सिंह, मदन स्नेही, अभिषेक राय, जिला मंत्री बंदना राजवंशी, मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह, प्रवक्ता नवीन प्रकाश, राजीव रंजन तिवारी, आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कुमार गौतम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह, मिथलेश कुशवाहा, वरिष्ठ नेता परशुराम चौधरी,धीरेंद्र सिंह प्रह्लाद राय, उदय प्रताप सिंह अखिलानंद ओझा, राम प्रकाश पांडे, संजय तिवारी, संतोष तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, शिवजी सिंह, राम दिनेश यादव, मनीष कुमार, नवीन राय, ज्योति कुशवाहा और अजय यादव सहित वरिष्ठ और कनिष्ठ भाजपा नेता,कार्यकर्ता शामिल हुए।
आज डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर बुथो पर पौधरोपण का कार्यक्रम भी किया गया।

Join us on:

Leave a Comment