स्वतंत्रता सेनानी स्व. परमेश्वर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई!

SHARE:

मनोज कुमार :-

स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि मनाई गई.

गया जिले के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह डुमरिया कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के पिता स्व० डॉ परमेश्वर सिंह स्वतंत्रता सेनानी कि 13 वीं पुण्यतिथि पैतृक गांव मैगरा में मनाया गया। इस मौके पर इमामगंज विधानसभा के राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता श्री सिंह के चल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पुण्यतिथि के मौके पर भजन कीर्तन प्रवचन आचार्य रामचंद्र झा जी के द्वारा प्रस्तुत के साथ गरीब असहाय लोगों के बीच अंग वस्त्र नगदी सहित सूखा राशन वितरण किया गया। इस संबंध में राजेंद्र सिंह बताया कि आज हमारे पिता श्री का 13 वीं पुण्यतिथि मनाया जा रहा है। इस मौके पर इमामगंज विधानसभा के राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता सहित कई बुद्धिजीवियों ने पुण्यतिथि के मौके पर पिताश्री के चलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया । घर पर रामायण कुरान का पाठ कराया गया। गरीब असहाय के साथ ब्रह्मण के बीच अंग वस्त्र सुखा राशन सहित नगदी वितरण किया गया।

बाइट राजेंद्र सिंह डूमरिया कांग्रेस अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment