(आरा से अख्तर शफी निक्की )
भाकपा-माले के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवादा आरा निवासी 85 वर्षीय कामरेड देवानंद प्रसाद का आज रात्रि 1:30 बजे उनके घर पर निधन हो गया,उनके निधन की खबर सुनते हैं शहर के भाकपा- माले के नेता-कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और शोक-संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी!कामरेड देवानंद प्रसाद 1975 से ही पार्टी के साथ जुड़ गए थे उस दौरान जब पार्टी भूमिगत थी,भोजपुर में सामंतवाद विरोधी आंदोलन खड़ा हो रहा था उस आंदोलन के तपिश के दौरान ही कामरेड देवानंद प्रसाद पार्टी से जुड़ गये थे उस दरम्यान उनका घर एक तरह से पार्टी का घर हो गया था पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं को हमेशा ख्याल रखते थे!उस दौरान भोजपुर जब सामंतवाद विरोधी आंदोलन के चरम पर था तब उनका आरा नवादा चौक स्थित कपड़े की दुकान सूचना का अदान-प्रदान का केंद्र बना हुआ था और पूरे पार्टी कतारों में उन्हें सम्मान से सब लोग उन्हें देवानंद चाचा के नाम से कहकर पुकारते थे!कामरेड देवानंद प्रसाद अपने जीवन में पार्टी के आंदोलन में कई उतराव-चढा़व को देखा लेकिन कभी भी कम्युनिस्ट आंदोलन से विचलित नहीं हुए!कामरेड देवानंद प्रसाद जब से पार्टी से जुड़े तब से कम्युनिस्ट आंदोलन के प्रति पूरी आस्था एवं निष्ठा के साथ जुड़े रहे और अपने जीवन के अंतिम दौर में भी पार्टी के साथ जुड़े रहे!कम्युनिस्ट कार्यकर्ता बनकर अपने जीवन के अंतिम दौर जुड़कर रहना ये हमलोग के लिए प्रेरणा स्रोत है! कामरेड देवानंद प्रसाद के उनके घर उनके पार्थिव पर सबसे पहले पार्टी परम्परा के तहत उन्हें सम्मान में पार्टी का झंडा समर्पित किया गया उसके बाद उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि देकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी इस दौरान लोगों ने कामरेड देवानंद प्रसाद अमर रहें गगनभेदी नारों से साथ उनकी शव यात्रा निकलकर मुक्ति धाम गांगी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया!भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता व पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य,पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड अमर सिंह,पार्टी केंद्रीय कमेटी व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह,केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य संजय सिंह,बक्सर के पूर्व जिला सचिव मनोहर सिंह,नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम, रामानुज जी,अजय गांधी, बालमुकुंद चौधरी,हिंदुस्तान अख़बार के पत्रकार प्रशांत बंटी,नगर कमेटी सदस्य व वार्ड पार्षद अमित बंटी,सत्यदेव कुमार,नगर कमेटी सदस्य हरिनाथ राम,प्रमोद रजक,अनिल वर्मा,शमशेर आलम,मुन्ना गुप्ता,वार्ड पार्षद पति नीरज सिंह,वार्ड पार्षद पति जाकिर हुसैन,संजय ज्ञानी,लल्लू कुमार मौजूद थे!कामरेड देवानंद प्रसाद के सबसे बड़े पुत्र डा०विजेन्द्र कुमार,कल्लू कुमार एवं नागेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप मुखाग्नि दी और दौरान उनके परिवार में विजय पंडित,सुबेदार पंडित,राजेन्द्र पंडित,नागेन्द्र पंडित,अतुल देव,सार्थिक देव मौजूद थे!इस उनके अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल होकर कामरेड देवानंद प्रसाद को अंतिम विदाई दी!




