अवैध बालू खनन करवाने में शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई- डीआईजी विवेकानंद

SHARE:

REPORT- DHIRAJ SHARMA

भागलपुर , अवैध बालू खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है ।सुबह से ही अवैध बालू लदे ट्रैक्टर सड़कों पर धड़ल्ले से चलते हैं ।हालांकि माफियाओं में पुलिस का खौफ थोड़ा भी नहीं बचा है, जानकारी के लिए आपको बता दें कि लगातार हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन का भी कोई ख़ास ध्यान नहीं है, बालू से लदे ट्रैक्टर के चलते आए दिन सड़क हादसा की संख्या बढ़ती जा रही है।अहले सुबह भागलपुर के टोओपी बायपास थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर को जप्त किया है, हालांकि आपको बता दें कि जगदीशपुर टोओपी बायपास, बबरगंज, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र होकर अहले सुबह ट्रैक्टर धड़ल्ले से चलती है, और प्रशासन सिर्फ कार्रवाई करने के नाम पर खानापूर्ति करती है, खनन विभाग तो इतना लापरवाह है कि उसको इसकी खबर तक नहीं है,

वही बालू खनन को लेकर डीआईजी विवेकानंद ने कहा कि बालू खनन करवाने में जो भी शामिल होंगे उनके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment