रेल यात्रा के दौरान बिगड़ी तबियत, रेल पुलिस ने भेजा अस्पताल!

SHARE:

नीरज कुमार :-

जीआरपी बरौनी ने सफर कर रहे बिमार रेल यात्री को इलाज के लिए भेजा अस्पताल।

बिमार रेल यात्री के परिजनों को जीआरपी पुलिस ने किया सूचित।

बरौनी

रेल यात्रा के दौरान अचानक बिमार पड़े रेल यात्री को बरौनी स्टेशन मास्टर रत्नेश कुमार एवं जीआरपी बरौनी थानाध्यक्ष इमरान आलम की तत्परता से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया की स्टेशन मास्टर के द्वारा दी गई सूचना के बाद ट्रेन संख्या 15204 बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण बोगी संख्या डी 2 में यात्रा कर रहे छोराही ओपी के पुरपथार गांव निवासी अनील कुमार यादव को तबीयत खराब की स्थिति में उपमंडलीय रेलवे अस्पताल गढ़हारा में भर्ती कराया गया।जहां से चिकित्सकों ने बिमार व्यक्ति की स्थिति नाज़ुक देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में सफर कर रहे रेल यात्री नशा खुरानी गिरोह के शिकार हुए हैं।जिस कारण अत्यधिक मात्रा में प्रतिबंधित नशा की दवाई के कारण उक्त रेल यात्री की स्थिति नाज़ुक है।वहीं जीआरपी बरौनी पुलिस के द्वारा रेल यात्रा कर रहे बिमार व्यक्ति के पराजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment