मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
- भारत बंद स्वतःस्फुर्त, अभूतपूर्व, सफल रहा _ कांग्रेस *
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुशार आज दिनांक 20 जून 2022 को गया शहर के ह्रदय स्थल टावर चॉक पर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एन एस यू आई के नेताओ कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से अविलंब अग्निपथ स्कीम की वापसी की मांग किया।
नेताओ ने कहा की आज का भारत बंद स्वत स्फूर्त, अभूतपूर्व सफल देश की महान जनमानस के सहयोग एवम् समर्थन होना, इस बात को प्रमाणित करता है कि भारतवासी अग्निपथ की वापसी चाहते है।
प्रदर्शन में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, सुमंत कुमार, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, मदीना खातून, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, सुनील कुमार राम, विनोद वानारसी, श्रीकांत शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, सुजीत कुमार गुप्ता आदि ने कहा की कांग्रेस पार्टी सेना में चार वर्षीय कॉन्ट्रैक्ट भर्ती प्रक्रिया अग्निपथ की वापसी की मांग कर रहे देश के छात्र नौजवान के शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक आंदोलन का कांग्रेस पार्टी समर्थन करेगी। केंद्र सरकार छात्र, नौजवान से वार्ता करने के बजाय आर, पार की लड़ाई लड़ते हुए उन्हें डरा, धमका कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है, बिहार के अधिकांश जिला में विगत तीन दिनों से अघोषित इमरजेंसी का माहौल है, इंटरनेट सेवाएं बंद है, बिहार आने, जाने एवम् गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनें का परिचालन ठप है, पैसेंजर एवम् अन्य ट्रेन सुबह चार बजे से रात्रि आठ बजे तक बंद है, जिससे आम जन जीवन बेहाल है।
नेताओ ने कहा की सरकार देश के छात्र नौजवान की बातो को अनसुनी करते हुए 40, 000 अग्निवीरो की भर्ती हेतु 83 रैलियों की भी घोषणा कर दी है।
नेताओ ने कहा की चार वर्षीय कॉन्ट्रैक्ट सेना बहाली का लोकलुभावन नाम अग्निपथ एवम् इसमें बहाल होने वाले को अग्निवीर की संज्ञा देकर सरकार छात्र नौजवान का मजाक उड़ा रही है।




