व्यक्ति की लाठी डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतारा!

SHARE:

अश्वनी श्रीवास्तव

अपराधियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर करीब 48 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट !

बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के लकरामा पंचायत के चरमा गांव की घटना।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंपा।

लाठी-डंडे से लैस कुछ अपराधियों ने करीब भैरव यादव नामक 48 वर्षीय एक युवक बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद अपराधियों ने उस युवक को गांव के ही पलाश के एक वृक्ष से टांग दिया। इस घटना की जानकारी घटना की सुबह रविवार को मृतक के घर वालों को तब मिली जब कुछ ग्रामीणों ने उसके शव को पलाश के वृक्ष से लटका हुआ देखा। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के लकरामा पंचायत के चरमा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भैरव व उसकी पत्नी सहित परिवार के सदस्यों ने शनिवार की देर रात घर के आगे 8 से10 युवकों को लाठी डंडे के साथ घूमते हुए देखा। इसके बाद भैरव उन लोगों का पीछा करते हुए आगे निकल गया। गांव में चर्चा है कि उक्त अपराधियों ने भैरव को पकड़ लिया और ताबड़तोड़ लाठी डंडे से प्रहार करनी शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने उसे पलाश के एक बीच में गमछे के सहारे टांग दिया। इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सहित परिवार वाले कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। पत्नी ने तो पूरी तरह चुप्पी साध ली है। चर्चाओं पर अगर गौर करें तो इस घटना के पीछे किसी अपनों का ही हाथ बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment