पटना ग्रामीण से अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
पटना पुलिस का तगड़ा एक्शन… देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार!
(फतुहा): इस वक्त की एक खबर फतुहा से आ रही है, जहाँ पटना पुलिस का तगड़ा एक्शन देखने को मिला है. मामला गुरूवार की शाम का है, जहां दो युवक स्कूटी पर सवार होकर बांकीपुर गोरख डेफाॅडिलस स्कूल के पास से जा रहे थे। ड्यूटी में तैनात थाने के एसआई ललित विजय ने दोनों को रूकने का इशारा किया तो वे साइड से तेजी से भागने लगे. खदेडकर कर दोनों को पकड़ने पर तलाशी के दौरान एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. वही उनके पास से 49800 की राशि भी बरामद हुई है. हालांकि दोनों गिरफ्त युवक से पूछताछ की गई है कि कहीं किसी अपराधिक घटना को वे अंजाम तो देने नहीं जा रहे थे. वही उनके अपराधिक रिकार्ड को भी देखा जा रहा है. फिलहाल दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार दोनों की पहचान देवराज व अभिषेक के रूप में की गई है!!




