बाढ़ सुखाड़ को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा जिला में बाढ़ एवं सुखाड़ से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आज बिहारशरीफ के हरदेव भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावा कई विधायक , जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक आला अधिकारी मौजूद थे । बैठक में संभावित बाढ़ के पूर्व की विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बाढ़ के खतरे के पूर्व संभावित इलाके में तैयारियां तेज करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ के पूर्व तटबंध एवं बांधों की मरम्मती कार्य ससमय पूरा कर ले।
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना कराई जाएगी। इस संबंध में आज कैबिनेट की बैठक में संभवत प्रस्ताव आने वाला है । बिहार शरीफ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी नौ दल के सदस्यों ने जाति आधारित गणना कराने पर राजी हो गए। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री जाति आधारित गणना कराने की मांग शुरू से करते रहे हैं ।

बाइट।श्रवण कुमार मंत्री बिहार सरकार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment