डीएम ने निभाई जिम्मेदारी, घायल पड़े आदमी का कराया ईलाज

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

डीएम ने सड़क किनारे जख्मी अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को अपने स्कॉर्ट वाहन से सदर अस्पताल में कराया भर्ती

अकबरपुर थाना क्षेत्र करहरी गांव के समीप सड़क किनारे जख्मी अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को डीएम ने अपने स्कॉर्ट वाहन से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति की पहचान पचरुखी निवासी रघुवीर यादव के रूप में किया गया है। आपको बता दें कि डीएम उदिता सिंह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम ककोलत से नवादा लौट रही थी, तभी डीएम ने देखा कि सड़क किनारे घायल अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने अपना वाहन को रोक दिया और जख्मी को अपने एस्कॉर्ट वाहन में लाद कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Join us on:

Leave a Comment