किसानों की आवाज बनेगी राजद:- विनय कुशवाहा

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट

किसानों की आवाज बनेगी राजद:- विनय कुशवाहा
मानपुर:- मानपुर के लखनपुर गांव में दर्जनों किसानों ने राजद नेता विनय कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण किया।
इस मौके पर विनय कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है ऐसी परिस्थिति में किसानों के साथ गरीबी भूखमरी आर्थिक तंगी बढ़ चुकी है।
किसानों के मुफ्त में गैस सिलेंडर देने वाली भाजपा की सरकार 38 सिलेंडर 11 सो रुपए वसूल रही है जिसका नतीजा है गांव में लोग अब गैस सिलेंडर को किनारे करके फिर से लकड़ी पर खाना बनाना शुरू कर दिए हैं।
डबल इंजन की सरकार में सबसे बुरा हाल किसानों नौजवानों और गरीबों का है रोजगार के अभाव में युवा दर-दर ठोकरें खा रहे हैं।
किसानों को सरकार सिर्फ ठगने का काम कर रही है।
जिससे महंगाई चरम पर है बेरोजगारी गरीबी भुखमरी दिनों दिन बढ़ती जा रही है ऐसी परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी से लोगों का मोहभंग शुरू हो गया है और काफी संख्या में गरीब किसान मजदूर राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
राजेंद्र कुमार वर्मा रविंद्र कुमार गौतम दामोदर कुमार वर्मा रामबालक मेहता महेंद्र प्रसाद मेहता सुरेश प्रसाद मेहता राजेंद्र बोस भोला प्रसाद चंदेश्वर प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण किया।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार वर्मा मनोज कुशवाहा उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment