नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा शहर के बाजार में अफरा-तफरी मच गया। जिसके बाद चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पास रहे अग्निशमन कार्यालय में आग लगी वाहन को घुसा दिया। जिसके बाद अग्निशमन के कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल रोड जैन मंदिर के पास मैजिक वाहन जाम में फंसी हुई थी, तभी पास रहे ट्रांसफार्मर से आग की चिंगारी वाहन में लदे बिचाली पर गिर गया। जिस पर बिचाली में आग लग गई। जिसके बाद बाजार में अफरा तफरी मच गया। चालक ने चालाकी से आगलगी वाहन को पास रहे अग्निशमन कार्यालय में घुसा दिया, जहां अकबर काबू पाया गया। सबसे बड़ी बात है कि अगर पास में अग्निशमन का कार्यालय नहीं होता तो आज नवादा में बहुत बड़ी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।
वहीं चालक मोरवा निवासी सोनू कुमार ने बताया कि कादिरगंज ओपी क्षेत्र के नदौरा गांव से बिचारी लोड कर नवादा शहर के मंगर बीघा ले जा रहे थे, तभी अस्पताल रोड में मेरी गाड़ी पर लदी बिचाली में आग लग गई। जिसके बाद हमने धीरज से काम लिया और मुझे किसी ने बताया कि पास में ही अग्निसमन का कार्यालय है तो मैंने बिना समय गवाएं आग लगी बहन को वहां घुसा दिया। जिसके बाद अग्निशमन कर्मी ने पूरी तत्परता के साथ आग पर काबू पाया।




