अरविंद कुमार की रिपोर्ट-
-पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में चर्चित ठेकेदार जयप्रकाश प्रसाद हत्याकांड का जिला पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।चकिया और सदर डीएसपी के संयुक्त जांच टीम ने 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने जयप्रकाश के हत्या का कारण अवैध संबंध बताया है।पुलिस के अनुसार मृतक ठेकेदार जयप्रकाश प्रसाद का एक महिला के साथ अवैध संबंध था।जिसका विरोध महिला का पति करता था।इसी का फायदा उठाकर जयप्रकाश के विरोधियों ने महिला और उसके पति के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी।पुलिस जिस महिला के बारे में जयप्रकाश के अवैध संबंध की बात बता रही है।वह राजद की नेत्री है और हाल हीं में उसने तेजस्वी यादव के सामने राजद की सदस्यता ली है।
एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि जयप्रकाश प्रसाद साहू की हत्या अवैध संबंध के कारण हुआ है।उन्होंने बताया कि पूर्व का सक्रिय अपराधी अवनीश सिंह की पत्नी निराली ठाकुर उर्फ पल्लवी का जयप्रकाश साह का अवैध संबंध था।जिसका विरोध अवनीश सिंह करता था।उसके बाद अवनीश सिंह ने जयप्रकाश साह के व्यवसायिक विरोधियों से संपर्क किया और जिन लोगों से अवनीश को आर्थिक व अन्य सहयोग दिया।एसपी ने बताया कि अवनीश और उसकी पत्नी ने ने शूटरों को जयप्रकाश साहू के बारे में जानकारी दी थी।
एसपी के अनुसार जयप्रकाश साहू हत्याकांड में अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।गिरफ्तार लोगों में चिरैया थाना क्षेत्र के खरतरी गांव के अवनीश सिंह और उसकी पत्नी निराली ठाकुर उर्फ पल्लवी के अलावा शहर के लक्ष्मण चौक बैंकर्स कॉलनी के रहने वाले ठेकेदार राजीव सिंह शामिल है।हालांकि,जयप्रकाश हत्याकांड में शूटरों को कितने की सुपारी दी गई थी।उसके बारे में एसपी कुछ नहीं बता पाए।लेकिन शूटरों की पहचान कर लिए जाने की बात एसपी ने कही है।
बतादें कि विगत 16 मई को चकिया थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर अपराधियों ने ठेकेदार जयप्रकाश प्रसाद साह को गोलियों से भून डाला।ठेकेदार जयप्रकाश अपने एसयूवी में बैठकर ड्राइवर राधेश्याम के साथ बिरयानी खा रहे थे।उसी दौरान बाइक से आए दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी।अपराधियों के फायरिंग के दौरान ड्राइवर खाना छोड़कर गाड़ी को लेकर भागने की कोशिश की।लेकिन अपराधियों ने पीछा करके लगातार फायरिंग की।अपराधियों की फायरिंग में ठेकेदार जयप्रकाश प्रसाद और ड्राइवर राधेश्याम को कई गोलियां लगी।बावजूद इसके ड्राइवर ने जख्मी हालत में गाड़ी को मोतिहारी की ओर मोड़ा और मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम मे गाड़ी लेकर पहुंचा।जहां चिकित्सकों ने ठेकेदार जयप्रकाश प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।वहीं ड्राइवर को इलाज के लिए भर्ती कर लिया।जहां उसका इलाज चल रहा है।
बाईट….डॉ. कुमार आशीष….एसपी




