पत्रकार सुभाष कुमार के हत्यारों को बख्शा नहीं जायेगा- एसपी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय के इतिहास में पहली बार पत्रकार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है यह घटना बेगूसराय की धरती पर पहली बार घटी है की किसी पत्रकार को अपराधी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि चार लोगों को हत्या में शामिल होने की पहचान की गई है। 3- 4 कारण मुख्य रूप से सामने आए हैं, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बखरी डीएसपी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई है और जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी। दरअसल शुक्रवार की रात बखरी प्रखंड क्षेत्र में प्रिंट मीडिया राष्ट्रीय सहारा अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक लोकल न्यूज़ चैनल सिटी न्यूज़ पब्लिक एप एवं कई मीडिया संस्थानों में विगत 5 वर्षों से बताओ एक पत्रकार के रूप में सुभाष कुमार काम कर रहे थे सुभाष कुमार की सांखों गाँव में घर के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी‌। ‌आज पोस्टमार्टम के बेगूसराय प्रेस क्लब में लाया गया जहां एसपी योगेंद्र कुमार में पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की इस मौके पर जिला पत्रकार संघ के महासचिव सौरभ कुमार कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार संगठन मंत्री सुमित कुमार सिंह कौमी तंजीम के ब्यूरो चीफ महफूज रशीद पत्रकार राजीव कुमार धनंजय झा पंकज झा विजय झा हरिराम दास जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर लोजपा रामविलास पासवान के जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान समेत जिले के बुद्धिजीवी नागरिक उपस्थित थे पत्रकारों ने मांग पर एसपी योगेंदर कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment