नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
बरौनी
बरौनी जंक्शन पर हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिश हालत में 65बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।इस संबंध में यअंचल रेल निरिक्षक राम प्रबोध यादव ने बताया कि बरौनी जंक्शन पर उक्त ट्रेन के रूकने के बाद एस 4 बोगी में चेंकिंग के दौरान लावारिश हालत में हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस से 65 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।जिसे अग्रिम कार्यवाई के लिए बेगूसराय उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।इधर ट्रेन के माध्यम से बिहार में प्रतिबंधित अवैध विदेशी शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की हो रही तस्करी पर लगाम लगाने की जीआरपी एवं आरपीएफ की पुलिस के द्वारा सघन चेंकिंग अभियान चलाया जा रहा है।




