नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा में भीषण गर्मी और अधिक तापमान का कहर जारी है। आज लू की चपेट में आने से साडे 4 वर्षीय एक बच्ची की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी पुष्टि सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार ने किया है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची शोभा कुमारी के माता पिता वारिसलीगंज के शिवम ईट भट्ठा पर काम कर रहे थे। बच्ची भी अपने माता-पिता के साथ ईट भट्ठा पर ही रह रही थी। आज बच्ची को अचानक बुखार आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे वारिसलीगंज पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि जिस समय सदर अस्पताल आई बच्ची का पूरा शरीर गर्म था। सास नहीं चल रही थी। जिसके बाद तुरंत ऑक्सीजन लगाया गया, लेकिन किसी तरह का कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की लू से मौत हुई है। मौत के बाद उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने गांव लेकर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची रांची के लपुन थाना अंतर्गत बिगाड़ा गांव की रहने वाली है, जो अपने माता-पिता के साथ ईट भट्ठा पर आई थी। वही मौत के बाद मृतक बच्ची के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।




