लालू-राबड़ी देवी व दो बेटियों मीसा और हेमा समेत 15 पर FIR दर्ज

SHARE:

रिपोर्ट – अनमोल कुमार-

फिर सीबीआई शिकंजे में लालू
रेल मंत्री रहते रेलवे में नौकरियों के बदले जमीनें लेने का लालू पर आरोप

नई दिल्ली : सीबीआई ने रेलवे में नौकरियों के बदले जमीन लेने के आरोप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी दो बेटियां मीसा भारती, हेमा यादव समेत 15 अन्य व्यक्तियों और अज्ञात लोक सेवकों को नामजद किया है। यह कथित घोटाला तब का है जब लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। तब परिवार को 7 टुकड़े जमीन के बदले ग्रुप डी के पदों पर 12 व्यक्तियों को स्थानापन्न के रूप में नियुक्त किया गया था। सीबीआई ने आरोपों की प्रारंभिक जांच दर्ज की थी, जिसे FIR में बदल दिया गया है। लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा तथा हेमा के अलावा कई उम्मीदवारों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद सीबीआई ने शुक्रवार की सुबह दिल्ली, पटना और गोपालगंज में 16 स्थानों पर तलाशी ली। जांच एजेंसी ने आईपीसी की धारा 120-बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की है। आईपीसी की धारा 120-बी आपराधिक षडयंत्र से जुड़ी है।

परिवार के सदस्यों के नाम पर भूमि संपत्ति लेने कारोप
सीबीआई का आरोप है कि रेल मंत्री रहते लालू प्रसाद ने 2004-2009 की अवधि के दौरान रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप D पोस्ट पर वैकल्पिक नियुक्ति के बदले में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भूमि संपत्ति के ट्रांसफर के रूप में आर्थिक लाभ प्राप्त किया था। आगे यह भी आरोप लगाया गया कि इसके बदले में जो सब्सटिट्यूट पटना के निवासी थे या अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से मंत्री के परिवार के सदस्यों और परिवार के सदस्यों द्वारा नियंत्रित एक निजी कंपनी के पक्ष में पटना में स्थित अपनी जमीन को बेच और उपहार में दिया था, जो लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर ऐसी अचल संपत्तियों के ट्रांसफर में शामिल है।
आरोप लगाया गया था कि क्षेत्रीय रेलवे में वैकल्पिक नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन या कोई सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया था, फिर भी पटना के लोगों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे में वैकल्पिक में नियुक्त किया गया था।
पटना में करीब 1,05,292 वर्ग फुट जमीन रिश्वत
आरोप है कि इस कार्यप्रणाली को जारी रखते हुए, करीब 1,05,292 वर्ग स्क्वायर जमीन मंत्री के परिवार के सदस्यों द्वारा पटना स्थित फुट भूमि/अचल संपत्ति का अधिग्रहण 05 सेल डीड और 02 गिफ्ट डीड के माध्यम से किया गया था, जो विक्रेता को अधिकांश भूमि ट्रांसफर में नकद भुगतान दर्शाता है।
पटना में करीब 1,05,292 वर्ग फुट जमीन लालू यादव के परिवार ने इन सात भूमि रिश्वत के माध्यम से अधिग्रहित की थी। विक्रेताओं को भुगतान नकद में किया गया था। 7 लैंड पार्सल की मौजूदा कीमत 4.39 करोड़ रुपए है। यादवों ने इन भूखंडों के लिए केवल 3 लाख से 10 लाख रुपए का भुगतान किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें