SBI ब्रांच से दिन दहाड़े 16 लाख लूट कौन सा सुशासन है?- काँग्रेस

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट-

  • गया जिला के गुरारू बाजार में एस बी आई बैंक से दिन दहाड़े 16 लाख की फिल्मी स्टाइल में लूट किस सुशासन का परिचायक *
    गुरारू पुलिस थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर अवस्थित गुरारू बाजार स्थित एस बी आई बैंक से 10:30 बजे दिन में अपराधियों द्वारा 16 लाख की लूट किस सुशासन का परिचायक है।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की नीतीश सरकार के सुशासन में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है की बीच बाजार जहां हजारों, हजार लोगो का आना, जाना लगा रहता है,वहां भी दिनदहाड़े पुलिस प्रशासन को धत्ता बता कर 16 लाख रुपए लूट लिया।
    प्रो मिठू ने राज्य सरकार एवम् स्थानीय प्रशासन से अविलंब लूट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें