प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में बारात से लौट रहे बाइक सवार एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने एनएच 28 पर कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीह के निकट एनएच 28 की है। बताया जाता है कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी 21 वर्षीय अमन कुमार अपने साला के शादी में तेलिया पोखर से बरात तेघड़ा गया था। बुधवार की देर रात वह बरात से बाइक से लौट रहा था। लौटने के दौरान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीह के निकट अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर फुलवरिया थाना पुलिस ने घायल अमन कुमार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई जिसके बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बाईट- मृतक के परिजन




