सफापुर मुखिया को गोली मारने वाले 3 बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में और एक सनसनीखेज मामले को पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार करते हुए मामले को खुलासा किया है। इस घटना से जिले में दहशत का माहौल के साथ पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी दरअसल 27 अप्रैल की शाम साफापुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार पासवान को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस बड़ी सफलता मिली है मुखिया पर जानलेवा हमले में शामिल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मुखिया अमित कुमार पासवान को गोली मारकर घायल करने से बेगूसराय में पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर लगातार सवाल उठाया था।एसपी ने सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर पूरे मामले का खुलासा किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा के मौके पर आरोपियों के द्वारा आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम किया गया था जहां मुखिया के द्वारा पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई कराई गई थी। इसी बात से नाराज आरोपियों ने मुखिया अमित कुमार पासवान को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने हेमरपुर गांव निवासी कन्हैया कुमार सिंह, सोनापुर भराठ निवासी प्रिंस कुमार और गोदरगामा निवासी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी पिस्तौल तीन कारतूस एक बाइक और तीन मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। 27 अप्रैल को मुखिया को उसके घर के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। एसपी ने कहा तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए गए हैं और जल्दी ही चार्जशीट दाखिल करेगी। पुलिस किसी भी जनप्रतिनिधियों पर हमला या किसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment