कुख्यात डाकू गिरफ्तार, कारनामे जानकर रह जाएंगे दंग!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट

डकैती करने वाला शातिर गिरफ्तार डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

गिरफ्तार डकैत के पास से 11 हज़ार नगद व एक मोबाइल बरामद।

गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के गुरुआ थाना अंतर्गत बीते 31 मार्च को हुए डकैती की घटना में संलिप्त एक अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा है इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गुरुआ थाना क्षेत्र के बारा गांव में 31 मार्च को राजेंद्र यादव एवं अखिलेश यादव के घर में डकैती की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी उपेंद्र पासवान को गुरुआ थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व टेक्निकल टीम के प्रयास से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि डकैती करने वाला गुरुआ थाना क्षेत्र के कुर्तियां गांव निवासी उपेंद्र पासवान के रूप में किया गया है जिसके पास से ₹11000 नगद एवं एक मोबाइल भी बरामद किया गया है श्री भारती ने बताया कि काफी प्रयास के बाद इस शातिर चोर को पकड़ा गया है उन्होंने बतया कि चोरी करने वाला शातिर चोर घटना के अंजाम देने के पहले अपना मोबाइल बंद कर देता था। एवं चोरी के 8 घंटे बाद अपना मोबाइल चालू करता था।
उसी छानबीन के बाद इसे पकड़ा गया है जिस पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें