दबंगो की पिटाई से घायल बेटे के इलाज के लिये भीख माँगती माँ!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में एक माँ ने भीख पेट पालने के लिए नहीं मांग रही है बल्कि दबंगों की पिटाई से घायल इलाजरत अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए भीख मांग रही है। जी हां आपने सही सुना, इस माँ के बेटे का का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा इलाज में दिए जाने वाले कुछ महंगी दवाई पीड़ित मां को देने को कहा और पीड़ित युवक को महंगी दवाई देना भी पड़ रहा है। लेकिन बेबस मां के पास इतने भी पैसे नहीं है कि वह खर्च कर सकें। इलाज में होने वाले खर्च को लेकर मां अपने परिजनों के साथ गांव में चंदा कर रही है‌ वहीं दूसरी और लोग भी बढ़-चढ़कर मां को मदद करने को आगे आए हैं। आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं दिन से लेकर रात तक मां अपने बेटे को बचाने के लिए आंचल फैलाकर चंदा इकट्ठा करने में जुटी है।दरअसल प्रेम प्रसंग के आरोप में चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खाँजहांपुर पंचायत के वार्ड 9 निवासी भोला महतों के पुत्र अमरजीत कुमार की खाँजहांपुर पंचायत के दबंग मुखिया पति प्रमोद महतो के इशारे पर 8 -10 की संख्या में आए बदमाश घर से ले जाकर पंचायत भवन में बंद कर बेहरमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिजनों के बयान के आधार पर मुखिया पति समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बाइट 01 – आशा देवी, घायल की मां
बाइट 02- स्थानीय निवासी
बाइट 03 – राजाराम महतों, स्थानीय निवासी
बाइट 04- राम सखा महतों, राजद बेगूसराय जिला प्रधान महासचिव

Join us on:

Leave a Comment