निजी क्लिनिक में महिला की मौत के बाद परिजनों का जमकर बवाल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में एक निजी क्लीनिक में महिला की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के टावर चौक की है। बताया जा रहा है कि खोदावंदपुर की रहने वाली श्वेता कुमारी को 1 माह पूर्व ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक में प्रसव हुआ था और प्रसव के बाद से घर पर ही उसका इलाज चल रहा था। रविवार को दिन में जब श्वेता कुमारी की हालत बिगड़ने लगी तब परिवारजनों ने उसे दिन में भर्ती कराया। ग्रामीण चिकित्सक के अनुसार मरीज को शरीर में खून की कमी थी और उनके द्वारा रेफर कर दिया गया । लेकिन परिजनों ने कल तक इलाज करने की बात कहकर वहीं छोड़ दिया जहां कुछ ही देर पश्चात श्वेता कुमारी की मौत हो गई। श्वेता कुमारी की मौत के बाद परिजनों ने उक्त चिकित्सक नीतीश कुमार पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया एवं शव को ले जाने से इंकार कर दिया । तब देर रात ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा निजी वाहन से शव को श्वेता कुमारी के घर पर भेज दिया गया। लेकिन दोबारा परिजनों ने शव को उक्त क्लीनिक में आकर रख दिया एवं हंगामा करने लगे। बाद में स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया।
बाइट- नीतीश कुमार – ग्रामीण चिकित्सक

Join us on:

Leave a Comment