प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में बीपीएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लिक होने के खिलाफ आइसा ने शहर के जीडी कॉलेज गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया। छात्र संगठन आइसा अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बीपीएससी पर्चा लीक के ख़िलाफ़ जीडी कॉलेज मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। छात्रों का जत्था नगर अध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में पूरे कॉलेज कैम्पस में जुलूस निकाल के मेन गेट पर पुतला दहन किया । मौके पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि BPSC 67वीं संयुक्त परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक होना बिहार में चल रहे भ्रष्ट सरकार का नतीजा है। बिहार में भाजपा-जदयू सरकार में भ्रष्टाचार- पेपरलीक आम हो गया है। जिनके वजह से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटता जा रहा है। जिसे आइसा कतई बर्दाश्त नही करेगी । आइसा पेपर लीक में संलिप्त लोगों पर करवाई करे और साथ ही अभ्यर्थियों को मुआवजा दे।
बाईट- सोनू कुमार, आइसा नेता




