BPSC पेपर लीक- ABVP ने निकाला आक्रोश मार्च!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में बीपीएससी की परीक्षा रद्द करने के खिलाफ एबीवीपी ने शहर के जीडी कॉलेज में आक्रोश मार्च निकाला कर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक होना एवं परीक्षा रद्द होना अभ्यर्थियों के लिए मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बिहार सरकार मुर्दाबाद, बीपीएससी सचिव को बर्खास्त करो ,बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे के नारों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता जीडी कॉलेज में आक्रोश मार्च निकाला कर अभ्यर्थियों के लिए न्याय की मांग की l एबीवीपी ने तत्काल बीपीएससी के सचिव को बर्खास्त करने , उस जिले के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने एवं पुनः जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित करने की मांग किया l आक्रोश मार्च में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार व जिला संयोजक सोनू सरकार ने कहा कि जिस प्रकार से कल बिहार में घटना घटी यह तमाम छात्र छात्राओं के लिए दुःख और शैक्षणिक असुरक्षा का विषय है l आज छात्र शक्ति को एकत्रित होकर सरकार के इस गलत कदम के प्रतिकार करने की जरूरत है l
बाईट-अभिगत कुमार, एबीवीपी नेता

Join us on:

Leave a Comment