ऋषिकेश की रिपोर्ट
–बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान उर्स मेला के उद्घाटन पर बिहार शरीफ के बड़ी दरगाह पहुंचे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री जमा खान ने भी बड़ी दरगाह में चादर पोशी की। बिहार में लाउडस्पीकर विवाद लगातार तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने स्पष्ट कर दिया है की बीजेपी चाहे कुछ भी कहे, बिहार में ये सब नहीं चलेगा। सभी वर्ग, समुदाय, सभी धर्म के लोग एक साथ एकजुट आगे बढ़ रहे हैं, समाज आगे बढ़ रहा है। लाउडस्पीकर विवाद में नीतीश कुमार ने भी पहले भी स्पष्ट कर दिया है कि यह सब कोई मुद्दा नहीं है। और बिहार में बीजेपी कुछ भी कहे परिवार के लोग हैं, गठबंधन में साथ हैं मगर इस मुद्दे पर कुछ भी बीजेपी का सुना नहीं जाएगा। बिहार में विकास की बात होगी, लोगों के मुद्दे की बात होगी, लाउडस्पीकर फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है। मंत्री जमा खां ने यह भी कहा कि बीजेपी साथ में है, एनडीए गठबंधन में है और ऐसे में मुद्दे की बातों पर हम लोग साथ में हैं। मगर स्पीकर या इस तरीके की कोई भी विषय जब भी निकल कर सामने आती है तो बीजेपी का नहीं चलेगा।
बाइट। जमां खां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




