निःसन्तान महिला को जहर देकर मारने की कोशिश!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

बच्चा पैदा नहीं करने पर महिला को जहर पिलाकर मारने की कोशिश।

रहुई प्रखंड क्षेत्र इलाके के वेना थाना अंतर्गत सुपासंग गांव में दिन दहाड़े घर में घुसकर एक महिला को जहर पिलाकर जान मारने की कोशिश की गई। पीड़ित महिला ने अपने भईसुर और ससुर दोनों मिलकर जान से मारने की कोशिश किया। पीड़िता महिला श्रेया राज ने बताया की शादी 3 साल पूर्व सुपासंग गांव के श्यामसुंदर साव के पुत्र रासबिहारी साव के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज के अक्सर पति द्वारा प्रताड़ना लगातार करते रहते थे। कुछ महीने पहले भी ससुराल वालों ने मिलकर मारपीट किया था। पीड़ित महिला ने बताया कि पति और सास-ससुर बिहार शरीफ में किराए के मकान में रहते है और हमें गांव में ही अकेला रहने पर मजबूर कर दिया हैं।
वही आज दोपहर के वक्त घर में अकेला पाकर ससुर श्यामसुंदर साव समेत कुल 5 लोगों ने मिलकर आज जान से मारने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं महिला की बाल नोच लिया गया और बाद में बर्तन में जहर घोल कर पिलाने की कोशिश करते रहे। शोर मचाने पर आसपास के घर वालों ने दौड़ा जब तक सभी लोग खिड़की तोड़कर फरार हो गया। वही पड़ोसियों का कहना है इस महिला के साथ कोई नहीं रहता है।और बच्चा नहीं पैदा करने के आरोप लगाकर अक्सर इनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देता है। इसकी सूचना बेना थाना को दिया गया है।

बाइट।स्थानीय ग्रामीण
बाइट।पीड़ित महिला

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment