प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की मौत के बाद नाराज लोगों ने शव के साथ एसएच 55 को जामकर जमकर हंगामा किया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया हबैतपुर गांव की है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि काफी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग एसएच 55 को जाम कर दिया है। बताया जाता है कि 5 मई की सुबह हैवतपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अशेषर चौधरी का पुत्र सिकंदर चौधरी तारी उतार कर अपने घर लौट रहा था इसी दौरान sh55 पर नया टोल मोहनपुर गांव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सिकंदर चौधरी का बेगूसराय में इलाज के बाद पटना रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सिकंदर चौधरी का शव बेगूसराय पंहुचने के बाद आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की देर शाम मुआवजे और वाहन पर कार्रवाई की मांग को लेकर एस एच 55 को जामकर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। करीब 3 घंटे जाम के बाद स्थानीय लोगों को मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने मुआवजा देने और कारवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद सड़क जाम खत्म कराया गया।
बाईट- दिनेश सहनी, स्थानीय निवासी
बाईट- राजीव कुमार लाल थाना अध्यक्ष मुफस्सिल




