बीडीओ के आश्वासन के बाद मुखिया संघ ने किया धरना समाप्त!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड कार्यालय पर मटिहानी प्रखंड मुखिया संघ के द्वारा 3 दिनों से चल रहा धरना आज बीडीओ के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। दरअसल प्रखंड मुखिया संघ के द्वारा प्रखंड के सफापुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार पासवान को बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया था। संघ ने बदमाशों की गिरफ्तारी, घायल मुखिया को सरकारी खर्च पर इलाज कराने और सभी जनप्रतिनिधियों का हथियार का लाइसेंस देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचे और लिखित मांग पत्र लेकर उसे वरिए अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को लेकर ठोस पहल करने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।
बाईट- बीडीओ मटिहानी
बाईट- मुरारी कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment