✈️ 🌎 🛑 रूस ने बनाया दुनिया का सबसे विनाशकारी जहाज !

SHARE:

अमेरिका से आलोक कुमार झा शंखनाद के लिए!

अमेरिका सहित पूरी दुनिया डरी , विश्व युद्ध का खतरा बढ़ा ‼️

पिछले 2 महीने से लगातार यूक्रेन पर मिसाइलों और विनाशकारी बमों की बरसात करने वाला रूस अब अमेरिका और नाटो देशों को बड़ी चेतावनी दे जा रहा है. वह 9 मई को होने वाले वार्षिक विक्ट्री डे में ऐसे जहाज को उतारने जा रहा है, जिसे दुनिया प्रलयकारी प्लेन मानती है. इस प्लेन को विक्ट्री डे परेड में शामिल करने का सीधा अर्थ दुनिया को यह चेतावनी देना है कि वे यूक्रेन युद्ध में टांग न अड़ाएं वर्ना रूस उनसे किसी भी कीमत पर बदला लेगा. रिपोर्ट के मुताबिक रूस के इस प्रलयकारी प्लेन का नाम Il-80 है. यह रूस का सबसे खतरनाक स्ट्रेटजिक फाइटर जेट प्लेन है, जिसे न्यूक्लियर वार में दुश्मन का नामोंनिशान खत्म कर देने के उद्देश्य से बनाया गया है. अमेरिका समेत दुनिया के कई देश इस प्लेन को बेहद खतरनाक और मानवता के लिए खतरा मानते हैं ▪️

Join us on:

Leave a Comment