रवि शंकर शर्मा
बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत उमानाथ मंदिर के पीछे वार्ड नंबर 15 में धार्मिक न्यास बोर्ड की ज़मीन पर बाबा चौहर मल की आदम कद प्रतिमा पांच दिनों पहले कब्ज़ा के नियत से स्थापित किया गया। न्यास बोर्ड ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके आलोक में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई की है।
बाढ़ थाना ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर मूर्ति को हटा दिया है।मजिस्ट्रेट के रूप में बाढ़ अंचलाधिकारी मौजूद थे।
मूर्ति लगा कर असमाजिक लोग जमीन को अतिक्रमण करना चाहते थे। हटाने में बुलडोजर का भी प्रयोग किया गया।
अंचलाधिकारी ने बताया कि बिना किसी बिरोध के मूर्ति हटाया गया ,इसको किसी दूसरे जगह स्थापित किया जायेगा। ।बाइट__धर्मेन्द्र कुमार(मजिस्ट्रेट)




