पटना:- देशी कट्टा और जिंदा कारतूस समेत बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

पंडारक थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की दो अपराधी मोटरसाइकिल लेकर रास्ते में कहीं खड़ा है तथा किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।
प्राप्त सूचना के आलोक में थाना अध्यक्ष पंडारक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ बरहपुर एनटीपीसी पुल के पास पहुंचे तो पुलिस को देखकर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास किए जिन्हें थानाध्यक्ष द्वारा अपने साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। दोनो अपराध कर्मी का सत्यापन मिथिलेश यादव उम्र 20 वर्ष पिता महेश्वर यादव तथा मुरारी कुमार उम्र 29 वर्ष पिता रामेश्वर यादव दोनों ग्राम लेमुआबाद बाद थाना पंडारक जिला पटना के निवासी बताए गए हैं ।
पकड़ाए दोनों अपराधी में से मुरारी कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं मिथिलेश यादव के कमर में बंधे विंडोलिया से 315 बोर का 7 जिंदा कारतूस एवं हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। बरामद मोटरसाइकिल के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है तो वही गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

बाइट अरविंद प्रताप सिंह ASP, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment