:- रवि शंकर शर्मा
पटना 01 मई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सुगौली के पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्रा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। 1985 में वे सुगौली विधानसभा सीट से निर्वाचित हुये और पांच साल तक विधायक रहे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




