महंगाई के खिलाफ सीपीआई का प्रतिरोध मार्च,प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में महंगाई और लगातार मुल्यवद्वि के खिलाफ आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर से लेकर प्रखंड कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया। शहर में पार्टी ऑफिस से अनिल कुमार अंजान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झंडे बैनर के साथ शहर में जुलूस निकाल कर दिया मैं ऑफिस पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आज देश में डीजल पेट्रोल की कीमत रोज बढ़ रही है जिससे हर समान के दाम बढ़ गए हैं और महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है। 2014 से पहले भाजपा के लोग कहते थे बहुत हुआ महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार लेकिन पिछले 8 साल से महंगाई चरम पर पहुंच गई है लेकिन सरकार महंगाई कम करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रही है।। वही दूसरी ओर मजदूरों से उनका हक छीना जा रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार एवं बिहार में डबल इंजन की सरकार लोगों से सिर्फ वादे करते हैं। इस शासन काल में मजदूर और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रोशपूर्ण आंदोलन करने को विवश होगी।
बाइट- अनिल कुमार अंजान, सीपीआई नेता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें