प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में पुलिस ने कुख्यात बदमाश टिंकू पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया है। टिंकू पोद्दार पर लूट, लूट के दौरान पेट्रोल पंप मालिक की हत्या और साइबर क्राइम के करीब एक दर्जन मामले बेगूसराय और दूसरे जिले में दर्ज है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि टिंकू पोद्दार बखरी थाना क्षेत्र के बखरी का रहने वाला है जो सितंबर 2021 में बखरी के एक महिला से एटीएम बदलकर करीब 12 लाख रुपया की ठगी कर लिया था इसके साथ ही कई अपराधिक मामलों में इसकी तलाश पुलिस को थी। हाल ही में बखरी बाजार में फायरिंग कर स्वर्ण आभूषण व्यवसाई से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार बदमाश साल 2017 में बेगूसराय में पेट्रोल पंप पर लूट के दौरान मालिक की हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था जिसके बाद से इसने कई साइबर क्राइम और लूट की घटना को अंजाम दिया है। टिंकू पोद्दार गिरोह के सरगना राहुल कुमार के लिए काम करता है। राहुल कुमार फिलहाल पटना बेऊर जेल में बंद है। टिंकू पोद्दार की गिरफ्तारी से लूट और साइबर क्राइम की घटनाओं में कमी आएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




